
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जामुन जोबला में रिश्ते के भतीजे ने तंत्र-मंत्र के शक में अपनी फुआ की टांगी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश पहाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना 21 अक्टूबर की शाम की है, जब मृतका सुखाड़ी पहाड़ी अपने पति पंकज पहाड़ी के साथ पड़ोसी के घर हंडिया पीने गई थी। लौटते समय आरोपी मुकेश ने पीछा कर फुआ के गले पर टांगी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए फूफा पर भी हमला किया गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त टांगी और उसके कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया कि वह अपने बच्चों की बीमारी का कारण फुआ को मानता था और इसी शक में हत्या की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


