अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, 96 मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर समेत 27 लाख से अधिक की जब्ती

गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अमलीपदर और देवभोग क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटनाओं के बाद गठित विशेष टीम ने ओडिशा के नवरंगपुर जिले और रायपुर में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 96 मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, मूर्तियां, नकदी रकम और घटना में प्रयुक्त कार व बाइक समेत कुल 27,42,520 रुपये का मशरूका बरामद किया है।मुख्य आरोपी सूरज बारिक और उसके पांच साथियों ने अमलीपदर के मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 73 मोबाइल चोरी करना कबूल किया।

आरोपियों ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में भी चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। चोरी का माल रायपुर के परसदा निवासी प्रीत मिस्त्री और फरार आरोपी दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री को बेचने की बात भी सामने आई है।गिरफ्तार आरोपियों में सूरज बारिक, भुवनेश्वर बारिक, लिंगराज नेताम, भूपेंद्र नेताम, देवाशीष राउत और प्रीत मिस्त्री शामिल हैं। फरार आरोपी दीप मिस्त्री की तलाश जारी है। पुलिस ने बरामद माल के साथ चोरी में उपयोग की गई मारुति ब्रेजा कार और हीरो पैशन प्रो बाइक को भी जप्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles