
चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने गुमटी में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विवेक उर्फ बिक्की तिवारी और विमल तिवारी हैं, दोनों निवासी आमागोहन खोंगसरा, जिला बिलासपुर हैं।पुलिस के अनुसार अक्टूबर को आरोपियों ने ग्राम खोंगसरा में गुमटीनुमा टपरी में आग लगाई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को प्रदीप शर्मा से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इन मामलों में BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


