
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्काउट्स एवं गाइड्स संघ की 20वीं वार्षिक जिला रैली का समापन रेलवे स्कूल क्रमांक–1 में उत्साहपूर्वक हुआ। तीन दिवसीय शिविर में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के 390 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल मुख्य अतिथि रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें वीर आज़ाद ग्रुप ने ओवरऑल चैंपियनशिप, जबकि MLB ओपन ग्रुप ने गाइड व गेट मेकिंग में बाजी मारी।

जिला आयुक्त अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में हुए आयोजन ने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का संदेश दिया। कैंप फायर, लोक नृत्य और बैकवुड्समैन कुकिंग आकर्षण का केंद्र रहे।


