Homeहमर बिलासपुरचांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,दो शातिर चोर और एक खरीददार गिरफ्तार कॉपर...

चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,दो शातिर चोर और एक खरीददार गिरफ्तार कॉपर वायर चोरी का खुलासा, ₹1.13 लाख नकद और चोरी का माल बरामद

विनोद गैस एजेंसी से कॉपर वायर चोरी के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार निषाद और सूरज दास मानिकपुरी उसी दुकान में काम करते हुए लगातार चोरी की वारदात कर रहे थे। पुलिस ने खरीददार नरेंद्र शर्मा के कब्जे से एक बंडल कॉपर वायर और ₹1.09 लाख नकद तथा आरोपियों से ₹4 हजार जब्त किए कुल 1.13 लाख की बरामदगी हुई है।मामले की जांच थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई, जिन्होंने पूछताछ में पांच बंडल कॉपर वायर चोरी कर बेचने की बात कबूल की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में एएसआई अरुण सिंह और पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments