पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 से 13,761 गरीब परिवारों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर,नए मापदंडों के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई बैठक

बिलासपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर की अध्यक्षता में मंथन सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। जिले के 30 से अधिक एजेंसी प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि बिलासपुर जिले को इस वर्ष 13 हजार 761 नए हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला है। खाद्य नियंत्रक ने शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार करने और वितरण कार्य को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने कहा कि उज्ज्वला योजना का उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है।

उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करने और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 2 लाख 94 हजार से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिल चुका है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्रता के लिए नए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जिन परिवारों में कोई सदस्य प्रति माह 10 हजार रुपये से अधिक कमाता है, आयकर या व्यवसायिक कर देता है, सरकारी कर्मचारी है या जिसके पास पहले से एलपीजी कनेक्शन है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, अधिक भूमि, वाहन या व्यवसायिक संपत्ति रखने वाले परिवारों को भी योजना से बाहर रखा गया है। योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles