
बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए रैपिडो राइड हेलिंग सेवा का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया, जिससे अब यात्रियों को मोबाइल एप के जरिए शहर के विभिन्न हिस्सों तक आसान, सुरक्षित और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी।

वहीं, मंडल में जे.एस. मीना ने अपर मंडल रेल प्रबंधक और के. श्रीनिवास ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया, जिनका स्वागत मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने किया।


