
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की और उन्हें 1 नवंबर को आयोजित नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष पर नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से लोकार्पित यह भव्य भवन राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास यात्रा और जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा।


