Homeहमर बिलासपुरमसीही प्रेम और भाईचारे का उत्सव सीएमडी चौक में संयुक्त महाधिवेशन का...

मसीही प्रेम और भाईचारे का उत्सव सीएमडी चौक में संयुक्त महाधिवेशन का शुभारंभ ,प्रभु के मधुर वचनों से गूंज उठा चर्च ऑफ ख्राइस्ट परिसर

सीएमडी चौक स्थित चर्च ऑफ ख्राइस्ट के प्रांगण में आज से तीन दिवसीय संयुक्त महाधिवेशन का शुभारंभ हुआ।यह ऐतिहासिक आयोजन विगत 73 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य मसीह में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना को और प्रगाढ़ करना है।प्रभु के सुंदर मधुर वचनों के माध्यम से लोगों को जीवन में शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है।इस आयोजन की तैयारी में कलीसिया के सदस्यों ने तन-मन-धन से भरसक प्रयास किया।

अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद सबने एकजुट होकर इस पवित्र आयोजन को सफल बनाया।महाधिवेशन के पहले दिन बच्चों और यूथ स्क्वायर द्वारा भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा प्रांगण प्रभु प्रेम में सराबोर हो गया।यह तीन दिवसीय महाधिवेशन 29, 30 और 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन संचालित होगा। सुबह 10 बजे बाइबिल सीडी कार्यक्रम और शाम 6 बजे आराधना सभा का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली से आए मास्टर संजय मसीह प्रभु के मधुर वचनों का प्रचार करेंगे, जिससे श्रद्धालु आत्मिक और आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित होंगे।31 अक्टूबर को इस तीन दिवसीय महाधिवेशन का भव्य समापन किया जाएगा।अंतिम दिन सामूहिक प्रार्थना, भक्ति गीतों और धन्यवाद सभा के साथ प्रभु के नाम का गुणगान होगा।कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।पूरा आयोजन प्रेम, एकता और प्रभु की कृपा से ओतप्रोत नजर आ रहा है जो हर हृदय में शांति और सद्भाव का संदेश फैला रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments