
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस वर्ष राज्य में इस अवसर पर विशेष कार्यशालाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति जी को भी आमंत्रित किया गया है, और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रपति जी इस आयोजन में शामिल होने की सहमति प्रदान करेंगी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है।उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय गृह मंत्री जी का 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के अंत का संकल्प अवश्य पूरा होगा।


