राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिलासपुर पुलिस ने मनाया साइबर सुरक्षा दिवस ,तोरवा पुलिस ने रेलवे स्कूल में छात्रों को किया जागरूक

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस को बिलासपुर पुलिस ने इस बार साइबर सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर के विभिन्न विद्यालयों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसी क्रम में थाना तोरवा पुलिस की ओर से रेलवे स्कूल नंबर 2 में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बच्चों को समझाया कि ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल, लिंक फ्रॉड और डिजिटल ट्रैप से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूक रहना ही साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles