
बलौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अनिल धनवार निवासी पोंच को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की होंडा साइन बाइक कीमत 60 हजार रुपए बरामद की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक बेचने की फिराक में है। घेराबंदी कर उसे बलौदा-पोंच मार्ग से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


