Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर ने वल्लभाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,...

कलेक्टर ने वल्लभाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन, देशभर में हुए आयोजन

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित थे और एकता एवं अखण्डता के प्रतीक थे। सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। हमें उनकी जयंती पर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर संचालित शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments