कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे 21 सवाल, कहा दम तोड़ चुकी हैं मोदी की गारंटी दीपक बैज बोले डबल इंजन सरकार में अव्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस ने राज्य की जनता की ओर से 21 सवाल दागे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से वादे किए थे, लेकिन दो साल पूरे होने को हैं और इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस ने पूछा पीएम मोदी की गारंटी आखिर कहां गई।कांग्रेस ने सवाल उठाया कि भाजपा ने एक लाख सरकारी नौकरियों, कर्मचारियों के नियमितीकरण और हर विवाहित महिला को हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन न नौकरियां मिलीं, न वादे पूरे हुए। महतारी वंदन योजना में आधी महिलाओं को भी लाभ नहीं मिल रहा, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम घटाने का वादा भी अधूरा रह गया। पार्टी ने कहा कि राज्य में अपराध, लूट, बलात्कार और हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।दीपक बैज ने प्रधानमंत्री से पूछा कि केंद्र की 11 साल पुरानी सरकार के रहते छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठिए और पाकिस्तान से ड्रग्स कैसे आ रहे हैं? डबल इंजन की सरकार बनने के बावजूद किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही, धान खरीदी पर केंद्र मनमानी कर रहा है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास स्वीकृत नहीं हुए हैं।कांग्रेस ने महादेव ऐप, अवैध शराब कारोबार, जंगलों की कटाई, बढ़े बिजली बिल और अस्पतालों की बदहाल स्थिति पर भी मोदी सरकार को घेरा। दीपक बैज ने कहा कि बस्तर और प्रदेश के पिछड़े इलाकों की उपेक्षा हो रही है, रेलवे सुविधाएं घटाई जा रही हैं और उद्योगपतियों के हित में प्राकृतिक संसाधनों की लूट जारी है। उन्होंने कहा कि जनता के इन सवालों का जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता और विपक्ष का अधिकार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles