
ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के दौरान अपोलो कैंसर सेंटर ने महिलाओं को स्तन आत्म परीक्षण के प्रति जागरूक करने ‘चेक-ओलेट’ पहल शुरू की है। डार्क चॉकलेट की प्रत्येक बार में एक QR कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर आत्म-परीक्षण की जानकारी देने वाला एनिमेटेड वीडियो दिखाई देता है।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी सहित वरिष्ठ अनुभवी चिकित्सक शामिल हुए।जिन्होंने बताया कि भारत में महिलाओं में कैंसर के मामलों में ब्रेस्ट कैंसर सबसे अधिक है, इसलिए समय पर जांच और जागरूकता जरूरी है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को नियमित जांच को आदत में शामिल करने का संदेश दिया गया।


