
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार ने रेल भवन में, जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर मुख्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। रेलवे के विभिन्न जोन और कार्यालयों में भी इसी भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।


