Homeहमर बिलासपुरमस्तूरी शूटआउट केस में बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार दो और आरोपी...

मस्तूरी शूटआउट केस में बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 बदमाश सलाखों के पीछे हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

मस्तूरी में हुए नकाबपोश हमलावरों के फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने दो और आरोपियों देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और अकबर खान को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर गिरोह के हर सदस्य तक पहुंचने की कड़ी जोड़ी है।घटना की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और प्रार्थी नितेश सिंह के बीच जमीन और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 28 अक्टूबर की शाम आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर मस्तूरी जनपद कार्यालय के सामने नितेश सिंह व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे दो लोग घायल हुए।पुलिस ने अब तक आरोपियों से 3 देशी पिस्टल, 2 कट्टे, 6 मैगजीन, 5 मोबाइल और 5 जिंदा कारतूस सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बी.एन.एस. जोड़ी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और सभी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजे में लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments