Homeहमर बिलासपुरभव्य आध्यात्मिक गीता ज्ञान महोत्सव का आयोजन

भव्य आध्यात्मिक गीता ज्ञान महोत्सव का आयोजन


श्री विहार सरकंडा स्थित शिव वरदानी भवन ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा श्रीमद् भगवत गीता का सार खुशहाल जीवन का आधार का सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 1 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे भव्य रथ यात्रा के साथ 111 कलश यात्रा ,शंकर पार्वती तथा राधे कृष्ण की मनोरम झांकी के द्वारा किया जा चुका है रथ यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ पुलिस के श्री विश्वदीप खुटे,बीके रमा दीदी तथा सभी भाई बहनों के द्वारा झंडा फहराकर किया गया तथा भगवत गीता के माध्यम से लोगों में आध्यात्मिकता को जागरुक कर समाज को नई दिशा प्रदान करना है

2 नवंबर से 8 नवंबर तक होने वाले इस भगवत गीता कार्यक्रम में सभी को सम्मिलित होकर अपने जीवन को खुशहाल बनाने तथा 7 दिन तक सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक खुशनुमा जीवन ,तनाव मुक्त जीवन, म्यूजिकल एक्सरसाइज तथा निशुल्क आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी नगर वासी सादर आमंत्रित हैं

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय संचालिका ताला पारा की बी.के. रमा दीदी के निर्देशानुसार किया जा रहा है तथा भगवत गीता ज्ञान प्रवचनकर्ता राजयोगिनी भारती दीदी ( मप्र , कटनी ) द्वारा किया जा रहा है

जिन्होंने अपने प्रवचन द्वारा मप्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र ,राजस्थान आदि विभिन्न स्थानों के लोगों की जीवन में आध्यात्मिकता का प्रवाह कुशलता पूर्वक किया अतः भगवत गीता महोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं और अपनी उपस्थिति द्वारा आध्यात्मिकता का प्रचार अवश्य करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments