
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में थाना जांजगीर, बलौदा, सारागांव, मुलमुला और पंतोरा क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, तेज गति, शराब सेवन और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचने की अपील की गई। पुलिस ने कहा यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।


