
गतौरा स्टेशन के पास हुए रेल हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 ने सोमवार शाम केंडल जलाकर शोक सभा आयोजित की। कांग्रेस ने कहा कि हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं,

लेकिन सरकार और रेल मंत्री लापरवाह बने हुए हैं।कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पार्टी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे व बिलासपुर ज़ोन के जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग भी की।


