छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्नोलॉजी और नवाचार हब,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित IIIT के 10वें स्थापना दिवस पर “मेक इन सिलिकॉन” संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का तकनीकी और नवाचार केंद्र बनाया जाएगा। राज्य में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से युवाओं को नए रोजगार अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेमीकंडक्टर मिशन” की सराहना करते हुए कहा कि भारत तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा सहित देशभर के तकनीकी विशेषज्ञ व शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles