Homeहमर बिलासपुरवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सामूहिक...

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सामूहिक गायनदेशभक्ति और एकता का अद्भुत संगम

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आज एक भव्य आयोजन हुआ। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गीत का पूर्ण संस्करण सामूहिक रूप से गाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया गया। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों में भी “वंदे मातरम्” की गूंज से वातावरण देशभक्ति से भर गया। कार्यक्रम ने मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments