
बिलासपुर में हाईकोर्ट के वकील राहुल अग्रवाल ने अरपा नदी के रामसेतु पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात से लापता वकील की लाश शुक्रवार रात नदी से मिली, जबकि उसकी बाइक पुल पर खड़ी मिली।राहुल भाटापारा निवासी था और पिछले आठ साल से बिलासपुर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी सगाई कहीं और होने से वह तनाव में था।गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रात में युवकों ने नदी में शव देखा तो सूचना दी। एसडीआरएफ और पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले को आत्महत्या माना है।


