Homeहमर बिलासपुरजिला अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,इलाज के...

जिला अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,इलाज के बहाने जेल सिपाही को दिया चकमा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जांजगीर-चांपा जिले से एक विचाराधीन कैदी इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फरार कैदी पंचराम निषाद को नवागढ़ पुलिस ने 28 अक्टूबर को ठगी के एक शातिर मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजा गया था।बताया जा रहा है कि पंचराम निषाद के हाथ में फैक्चर होने के कारण उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान उसने जेल सिपाही को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की। कैदी के फरार होते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है।वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जेल कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने कैदी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। सूत्रों के अनुसार, फरार कैदी मूलतः नवागढ़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को कैदी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना में सूचित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments