Homeहमर बिलासपुरग्रामीण स्वास्थ्य सहायक परीक्षा संपन्न, बिलासपुर में 1300 से अधिक परीक्षार्थी हुए...

ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक परीक्षा संपन्न, बिलासपुर में 1300 से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल,प्रश्नपत्र कठिन होने से परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखी मायूसी

रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके तहत बिलासपुर जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग 2100 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा एक ही पाली में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा केंद्रों में सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई, वहीं प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता के पूरे इंतज़ाम किए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उपस्थिति की गणना की गई तो लगभग 1300 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कई अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षा से अधिक कठिन था। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें समय की कमी का सामना करना पड़ा। इससे कई परीक्षार्थी सभी प्रश्न हल नहीं कर पाए। प्रश्नपत्र की कठिनाई और समयाभाव के चलते उनके चेहरों पर निराशा और थकान के भाव देखे गए।फिर भी, परीक्षार्थियों ने व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता की सराहना की। अब सभी को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो आने वाले हफ्तों में जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments