सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर तीन दिवस यूनिटी मार्च का आयोजन,केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिए प्रेस वार्ता आयोजन की दी जानकारी

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर भाजपा ने 3 दिवसीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया है! 11 से 13 नवंबर तक आयोजित इस यूनिटी मार्च के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस आयोजन की जानकारी दी।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर देश भर के सभी लोग सभा क्षेत्रों में पद यात्रा का आयोजन किया गया है! 11 नवंबर को तिफरा माँ काली मंदिर से बिलासपुर लोक सभा की पर यात्रा शुरू होगी… बेलतरा विधान सभा क्षेत्र के सीपत रोड स्थित नवीन कन्या महाविद्यालय में यात्रा के पहले दिन का समापन होगा…इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम और श्रमिकों और प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा… इसके बाद पद यात्रा कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर के माँ महामाया मंदिर पहुंचेगी… यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 12 नवंबर को माँ महामाया मंदिर से यात्रा कोटा विधानसभा के ग्राम सकरी पहुंचेगी… तीसरे दिन 13 नवंबर को पद यात्रा लोरमी के विधानसभा से होते हुए मुंगेली पहुंचेगी।वही महाराणा प्रताप चौक पर यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा का उद्वेश्य सरदार पटेल के योगदान को याद करने और एकता के एक सूत्र में देश को बांधना है! गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, जिले में भी पद यात्रा होगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles