एकता के रंग में रंगा बिलासपुर , बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया भाग,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया। तीन दिवसीय यूनिटी मार्च का आयोजन बिलासपुर जिले में किया जा रहा है जिसके तहत प्रथम दिवस की यात्रा बिल्हा बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा में निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत तिफरा स्थित मां काली मंदिर परिसर से हुई, जहां केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तथा विधायक अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने माता काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। यूनिटी मार्च हस्ताक्षर अभियान में अतिथियों सहित सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए और लौह पुरूष का स्मरण किया।

इस मौके पर खुद केंद्रीय मंत्री बिल्हा विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पूरे मार्च में पैदल चलते हुए समापन कार्यक्रम तक पहुंचे और इसमें संदेश का भी वाचन किया गया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक हैं। मां काली के आशीर्वाद से यह रैली निकली है, जो देश की निर्भयता, निडरता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल वह व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने 561 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की एकता का मजबूत ढांचा खड़ा किया। यह रैली उन्हें समर्पित है। इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बेल्थरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित महापौर पूजा विधानी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं ने इस पूरे यूनिटी मार्च में भाग लेते हुए सभी को अखंडता और एकता का संदेश दिया तीन दिवसीय इस यात्रा का पहला दिन काफी उत्साह जनक रखा और काली मंदिर से शुरू हुई यात्रा सरकंडा माता शबरी महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान यहां स्वच्छता डॉन का सम्मान के साथ माय इंडिया सम्मान कभी आयोजन किया गया इस मौके पर सभी को एकता का संकल्प के साथ स्वदेशी अपनाना के लिए प्रेरित भी किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles