Homeहमर बिलासपुररेल हादसे ने ली एक और ज़िंदगी डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा...

रेल हादसे ने ली एक और ज़िंदगी डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिलासपुर रेल हादसे में घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।वह बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी। हादसे के बाद से लगातार उसका इलाज चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या अब 12 हो गई है।जानकारी के अनुसार महविश 4 नवंबर को अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर जांजगीर से बिलासपुर लौट रही थी। वह कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन में सवार थी, जो लालखदान के पास मालगाड़ी से टकरा गई थी। भीषण टक्कर में ट्रेन के कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए थे और महिला कोच में बैठी महविश गंभीर रूप से घायल हुई थी।हादसे में उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे। उसके पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर थे, साथ ही कॉलर बोन और पसलियों की चार हड्डियां टूट गई थीं। हादसे के तुरंत बाद उसे सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया था।अपोलो में एक सप्ताह तक डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार सुबह महविश ने अंतिम सांस ली। छात्रा की मौत की खबर से डीपी विप्र कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है। सहपाठी और शिक्षकों ने उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments