
मंगलवार की रात राजीव प्लाज़ा में उड़ीसा पुलिस की टीम ने तारबाहर थाना पुलिस की मदद से एसएस मोबाइल और मोबाइल मेनिया दुकानों पर छापा मारा। आरोप है कि दुकानदारों ने नकली बिल बनाकर चोरी के iPhone बेचे, जिन्हें बाद में रायपुर में ऊंचे दाम पर बेचा गया।

आरोपी की निशानदेही पर 2–3 मोबाइल बरामद किए गए।कार्रवाई के दौरान मार्केट में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। सूत्रों के मुताबिक, थाने में ‘सेटिंग’ और ‘मिठाई’ के नाम पर रफा-दफा की चर्चा रही।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई ओडिशा पुलिस की थी और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। हालांकि, यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि जब्त iPhone किस अपराध से जुड़े हैं और पूरी कहानी में असल सच क्या है।


