
जिले में 17 स्थानों पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने 482 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इनमें 199 बिना हेलमेट, 122 ट्रिपल सवारी, 15 मोबाइल पर बात करते हुए और 14 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक शामिल हैं। पुलिस ने शराबियों के वाहन जब्त कर धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की और लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की।


