Homeहमर बिलासपुररतनपुर में 19वां विराट मड़ई मेला और राऊत नाच महोत्सव 1 दिसंबर...

रतनपुर में 19वां विराट मड़ई मेला और राऊत नाच महोत्सव 1 दिसंबर को यादव समाज की तैयारियां जोरों पर, लाखों के इनाम और सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र

माँ महामाया की नगरी रतनपुर में इस वर्ष 19वां विराट मड़ई मेला एवं राऊत नाच महोत्सव 1 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेशभर से नर्तक दल राऊत नाच की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे। गढ़वा बाजा और मुरली की धुन पर कलाकारों के थिरकने की तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं।महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नकद और रनिंग शील्ड सहित लाखों के इनाम रखे गए हैं।

साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ समाजसेवियों और रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। प्रतिभागी नर्तक दलों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी।आयोजन से पहले 30 नवंबर को यादव समाज परिसर में रक्तदान शिविर, जनजागरूकता अभियान और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ होंगी। इसी बीच समाज को मजबूत करने नई युवा टीम का गठन किया गया, जिसमें शांतिलाल यादव को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments