रेत खदान आवंटन प्रक्रिया तेज, बिलासपुर जिले की दो खदानों की लॉटरी पूरी, खनिज विभाग ने 100 से अधिक आवेदनों में की चयन प्रक्रिया, अब पर्यावरण स्वीकृति के बाद शुरू होगा उत्खनन कार्य

नई खनिज नीति लागू होने के बाद से राज्य शासन ने जिलेवार रेत खदानों के आवंटन की प्रक्रिया को गति दे दी है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में भी रेत खदानों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। बुधवार को जिले की पहली रेत खदान जरगा में निविदा प्रक्रिया पूरी की गई, जबकि गुरुवार को कुकुरदी कला रेत घाट की लॉटरी प्रक्रिया भी संपन्न हुई।जिला खनिज विभाग के अनुसार, कुकुरदी कला रेत घाट के लिए 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों की जांच के बाद लॉटरी पद्धति से आवंटन की प्रक्रिया संपन्न की गई। अधिकारियों ने बताया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ यह चयन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र आवेदक को अवसर मिल सके।खनिज अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सभी औपचारिकताओं को पूरा कर बोलीदाताओं को आवश्यक स्वीकृतियाँ दी जाएंगी। इसके बाद चयनित आवेदकों को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए फाइलें दिल्ली भेजी जाएंगी। स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत ही रेत खदानों का संचालन शुरू किया जाएगा।नई नीति के तहत रेत खदान आवंटन प्रक्रिया से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि जिले में रोजगार और राजस्व वृद्धि की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles