
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के दौरान समिति कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला प्रशासन ने खरीदी प्रक्रिया जारी रखने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को समिति प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए।

जिले के 140 उपार्जन केंद्रों में नए कर्मचारियों को धान खरीदी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी कार्य पारदर्शी व समयबद्ध रहे। प्रशिक्षण में बारदाना प्राप्ति, टोकन वितरण, वजन और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजुर, डीएमओ और सहायक खाद्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


