
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया,

जिसमें कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड्स और रोवर-रेंजर ने माल्यार्पण, समूहगीत, देशभक्ति प्रस्तुतियाँ, ड्रिल, खेलकूद और जागरूकता गतिविधियाँ कीं।

बच्चों को बाल अधिकार, स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण का संदेश दिया गया तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

पदेन संरक्षक कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी और पदाधिकारियों ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।


