
विश्व मधुमेह दिवस पर सिम्स बिलासपुर में मेडिसिन विभाग ने जागरूकता शिविर और संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीज व मेडिकल स्टाफ शामिल हुए। शिविर में 385 मरीजों की मुफ्त शुगर जाँच और 315 लोगों का फाइब्रो-स्कैन कर फैटी लिवर व फाइब्रोसिस की स्क्रीनिंग की गई।

लोगों को मधुमेह के लक्षण, बचाव, जीवनशैली सुधार और नियमित जांच की महत्ता बताई गई।संगोष्ठी में डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. रमणेश मूर्ति, डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. मधुमिता मूर्ति और डॉ. अर्चना सिंह सहित विशेषज्ञों ने मधुमेह के खतरे, अंगों पर प्रभाव, नियंत्रण, ऑपरेशन संबंधी सावधानियों व लीवर जांच की जरूरत पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन दीपा शर्मा ने किया, जबकि नर्सिंग व मेडिकल टीम ने मिलकर जागरूकता अभियान को सफल बनाया।


