Homeहमर बिलासपुरजांजगीर-चांपा पुलिस की समाजिक पहल: सबरिया–धनुहार युवाओं व मनिकपुरी महिलाओं से मुलाकात,...

जांजगीर-चांपा पुलिस की समाजिक पहल: सबरिया–धनुहार युवाओं व मनिकपुरी महिलाओं से मुलाकात, स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम

जांजगीर-चांपा जिले में सामाजिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल एक सकारात्मक बदलाव के रूप में सामने आ रही है। जिले के सबरिया एवं धनुहार समाज के युवाओं और मनिकपुरी समाज की महिलाओं से पुलिस अधीक्षक ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम के दौरान मनिकपुरी समाज की महिलाओं ने युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, अगरबत्ती और फिनायल निर्माण के तरीके विस्तार से बताए गए, ताकि युवा स्वयं रोज़गार के अवसर तैयार कर सकें। इसके अतिरिक्त कोटमीसोनार क्षेत्र के युवाओं को कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में गेंदा, मशरूम की खेती और मत्स्य पालन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल कराया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज का कमजोर वर्ग जब आत्मनिर्भर बनता है तो अवैध गतिविधियों में उसकी संलिप्तता स्वतः ही कम हो जाती है। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन जिले में जागरूकता, प्रशिक्षण और सहयोग की ऐसी पहल को लगातार आगे बढ़ा रहा है। यह प्रयास जिले में सामाजिक सुधार और अपराध नियंत्रण का मजबूत उदाहरण बन रहा है।जिला पुलिस ने अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री जैसे अपराध समाज में गंभीर दुष्परिणाम पैदा करते हैं, इसलिए सभी नागरिक ऐसी गतिविधियों की रोकथाम में सहयोग करें। पुलिस ने अवैध निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। कार्यक्रम में सबरिया और धनुहार समाज के लगभग 30 युवा तथा कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments