क्रिकेट संघ बिलासपुर की बिलासपुर अंडर 14 टीम घोषित, अंडर 14 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए 14 सितंबर को 165 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था उसमें से 75 खिलाड़ियों का कैंप और सिलेक्शन मैच कराया गया सिलेक्ट के रूप में सुशांत शुक्ला, अतुल शर्मा, आयुष दीक्षित और मोईन मिर्जा ने फिजिकल फिटनेस बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी चीजों को देखते हुए क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 14 एलीट ग्रुप की टीम तैयार की गई है।|छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 14 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 16 नवंबर से छत्तीसगढ़ के अलग अलग मैदान में खेला जाएगा। जो कि लीग मैच खेला जाएगा और दो दिन के रूप में खेला जाएगा और जिसमें 2 ग्रुप बनाया गया है बिलासपुर की टीम ग्रुप ए में है और इसके अलावा रायपुर, भिलाई और रायगढ़ टीम ग्रुप में सम्मिलित हैबिलासपुर अपना सभी मैच राजनांदगांव के साइंस कॉलेज में खेलेंगे और अपना पहला मैच 16 और 17 नवंबर को रायगढ के मध्य , दूसरा मैच भिलाई के मध्य 19, 20 नवंबर को और तीसरा मैच रायपुर के मध्य 22, 23 नवंबर को खेलेगी।बिलासपुर की टीम 15 नवंबर को राजनांदगांव के लिए निकलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles