
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम पहुंचकर दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। करीब 5 एकड़ जमीन राजा ने वर्ष 1958 में खेलों के विकास के लिए दान की थी, जिस पर बने इस ऐतिहासिक स्टेडियम में कई रणजी मैच और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। फिजिकल कल्चरल सोसायटी द्वारा प्रबंधित यह मैदान बिलासपुर की खेल विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है और प्रदेश में खेल संसाधनों के विस्तार का सशक्त उदाहरण भी।


