
सिरगिट्टी में रावत नृत्य महोत्सव आज रविवार 16 नवंबर को बन्नाक चौक स्थित खेल मैदान में भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और अध्यक्षता डॉ. सोमनाथ यादव करेंगे। महापौर पूजा विधानी, दुर्ग विधायक देवेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि रहेंगे।समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आकर्षक पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी रखी गई है। द्वितीय से पंचम तक भी ट्रॉफी के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।प्रतिभागी टीमों के लिए भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई है। साथ ही परिसर में सुरक्षा के मद्देनज़र चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि नर्तक दल के किसी सदस्य का नशा कर कार्यक्रम में शामिल होना सख्त वर्जित है।रावत नृत्य महोत्सव समिति ने जिलेभर के यादव समाज और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने की अपील की है।


