
चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्थित शासकीय हाई स्कूल में दीपावली अवकाश के दौरान हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। स्कूल से 6 पंखे, कंप्यूटर वायरिंग और नल चोरी करने में चार नाबालिग शामिल पाए गए। नाबालिगों ने चोरी का सामान 1400 रुपये में कबाड़ कारोबारियों को बेच दिया था।पुलिस ने कबाड़ खरीदने वाले लोमस देवांगन और गुलशन केवट को गिरफ्तार कर चोरी का कुछ सामान बरामद किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि चारों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


