
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंटरकास्ट विवाह को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रिटायर्ड अफसर कमल किशोर परवार ने शिकायत दी है कि उनके बेटे के साहू समाज की युवती से विवाह के बाद पनिका समाज के पदाधिकारियों ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। शादी और रिसेप्शन में सहयोग करने वाले कई लोगों को भी समाज से निकालने का आरोप लगाया गया है।शिकायत में कहा गया है कि इंटरकास्ट विवाह पर समाज द्वारा 50 हजार जुर्माना और भोज की शर्तें लगाई जाती हैं, जिसके आधार पर परवार परिवार के सामाजिक कार्यक्रमों में रोक लगाई गई। मामले में पूर्व अध्यक्ष जे.आर. साकत, अध्यक्ष वंशधारी सांवरा, उपाध्यक्ष दशरथ साकत और सचिव थानू राम बघेल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस जांच जारी है


