महापौर ने किया वार्ड का दौरा, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर कड़ा रुख,गुणवत्ता से समझौता नहीं—जोन कमिश्नर व ठेकेदारों को दिए स्पष्ट निर्देश

सरकंडा क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान और सीसी रोड निर्माण कार्यों का महापौर द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। महापौर सुबह सीपत चौक से लेकर अशोकनगर तक पैदल दौरा करते हुए विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों से संबंधित उनकी समस्याएं तथा सुझाव सुने।निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि कुछ स्थानों पर कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। इस पर उन्होंने जोन कमिश्नर और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए। महापौर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ठेकेदार चाहे कोई भी हो, कार्य पूरी गुणवत्ता और मजबूती के साथ होना चाहिए ताकि भविष्य में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो।महापौर ने साफ कहा कि सीसी रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी अनियमितता या धीमी गति पाई जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम निर्धारित समय सीमा में और मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाएं।दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles