
अटल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने में बिना किसी पूर्व सूचना, बिना आदेश और बिना उचित आधार के अतिरिक्त शुल्क लगाया गया ।जिससे यह व्यवस्था न केवल पूर्व वर्षों की प्रक्रिया के विपरीत है, बल्कि सीधे-सीधे छात्र हितों के विरुद्ध भी है।अब तक विश्वविद्यालय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर प्रदान किया जाता था,

किंतु अचानक लागू की गई इस नई प्रक्रिया के कारण अनेक छात्र आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में विश्विद्यालय के कुलसचिव से मिलने पहुंचे छात्र छात्राओं ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म में लगाया गया अतिरिक्त शुल्क तत्काल समाप्त करने और जिन छात्र-छात्राओं से यह शुल्क वसूला गया है, उनकी संपूर्ण राशि वापस की मांग रखी जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल बढ़ी हुई शुल्क वृद्धि को तत्काल वापस लिया और जो छात्र छात्राएं परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त शुल्क के साथ भरा है उनका भी फीस वापस कराने का निर्देश दिया।


