
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपी राजेश श्रीवास्तव ने अपने साथी मुरली तिर्की के साथ मिलकर 78 वर्षीय पिता लल्लू लाल श्रीवास्तव से गाली-गलौच कर मारपीट की और उनकी किराना दुकान में आग लगा दी, जिससे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


