
बिलासपुर मंडल में ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें OBHS, पैंट्रीकार और CTS स्टाफ को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में एनईआई बिलासपुर में पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मेगा कैंप आयोजित हुआ, जहां 228 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के DLC बनाए गए। यह निःशुल्क फेस-आधारित सुविधा 30 नवंबर तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों—कोरबा, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड और मनेन्द्रगढ़—में भी उपलब्ध रहेगी।


