Homeहमर बिलासपुरमरवाही में अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्टों का संयुक्त निरीक्षण एसपी ने...

मरवाही में अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्टों का संयुक्त निरीक्षण एसपी ने सख्त निगरानी, जवाबदेही और 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश

अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए एसपी एस.आर. भगत ने एसडीएम, एसडीओपी और राजस्व-पुलिस अधिकारियों के साथ मरवाही क्षेत्र के प्रमुख चेकपोस्टों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन जांच और रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को बैक-ट्रैकिंग, संदिग्ध वाहनों की तत्काल सूचना, रात में कड़ी निगरानी और किसी भी लापरवाही पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। बैरियरों पर आपात नंबरों की सूची चस्पा की गई तथा ठंड को देखते हुए अलाव व रोशनी जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments