
आगामी उर्स-ए-पाक और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शहर सीरत-उन-नबी कमेटी, रायपुर के अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने DRM से मुलाकात कर दुर्ग–अजमेर रूट पर विशेष इंतज़ाम की मांग की।

ज्ञापन में ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने, 22–30 दिसंबर के दौरान अतिरिक्त सुविधाएँ देने, पेंट्री/कैटरिंग सेवा की अनुमति, RPF पेट्रोलिंग बढ़ाने और स्टेशन–ट्रेन की सफाई, प्रकाश व्यवस्था व चार्जिंग पॉइंट सुधार जैसे सुझाव रखे गए। रेलवे प्रशासन ने सभी जायज़ मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


