Homeहमर बिलासपुरअमृतुल्य चाय दुकान संचालक के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सरकंडा...

अमृतुल्य चाय दुकान संचालक के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सरकंडा पुलिस ने 1500 रुपए बरामद कर आरोपी को न्यायालय पेश किया

सरकंडा थाना क्षेत्र में चाय दुकान संचालक के किराये के मकान में हुई 40 हजार रुपए की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी गणेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।15 नवंबर को पीड़ित ने घर का ताला टूटा मिलने और बैग से नगदी गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की। 19 नवंबर को नूतन चौक में संदिग्ध रूप से खर्च करते दिखे युवक गणेश यादव को पकड़ा गया।कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने चोरी कबूल की और खर्च किए गए पैसों में से 1500 रुपए बरामद कराए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रकरण में बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments