उस्लापुर रेल ट्रैक पर युवक की आत्महत्या का खुलासा प्रियंका सिंह पर झूठे केस से प्रताड़ित करने का आरोप,हम्भीर धाराओं में FIR दर्ज

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की रात उस्लापुर रेलवे डाउन लाइन के पास ट्रेन से कटकर हुई एक युवक की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।घटना की मर्ग जांच और डिजिटल सबूतों की समीक्षा के बाद पुलिस ने मृतक गौरव ऊर्फ ईशांक सवन्नी की मौत का कारण झूठे केस और लगातार मानसिक प्रताड़ना को माना है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने धारा 108 बीएनएसएस के तहत आरोपित प्रियंका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक गौरव सवन्नी 27 सितंबर की रात घर से गुस्से में निकला था और कुछ देर बाद उसका शव उस्लापुर रेल ट्रैक पर मिला।मर्ग कायम कर जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला,जिसमें स्पष्ट रूप से मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रियंका सिंह लिखा हुआ था।इसके अलावा, मृतक के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर भी यही संदेश दर्ज मिला।जांच में मृतक के पिता अशोक सवन्नी और गवाह नीरज माखिजा के बयान लिए गए, जिनमें दोनों ने बताया कि प्रियंका सिंह ने मृतक पर लगातार झूठे केस कराने और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। साइबर टीम द्वारा मृतक के मोबाइल की जांच में उसके भाई यश को भेजे गए मेल और चैटिंग भी बरामद हुई, जिनमें उसने अपनी मौत का कारण वही बताया है।सभी दस्तावेज, सुसाइड नोट, डिजिटल एविडेंस और गवाहियों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला पंजीबद्ध किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी को सौंपे गए विवरण में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत डहरिया ने पुष्टि की कि मृतक की आत्महत्या के पीछे प्रताड़ना के ठोस प्रमाण पाए गए, जिसके बाद FIR दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles