नया रायपुर में DGP–IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियाँ तेज C4 बिल्डिंग में पुलिस अफसरों की बड़ी बैठक, सुरक्षा और समन्वय पर विस्तृत चर्चा

रायपुर स्थित C4 बिल्डिंग में आगामी DGP–IG कॉन्फ्रेंस को लेकर पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर संभाग के सभी एसपी, विभिन्न संभागों के आईजी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने सम्मेलन से संबंधित व्यवस्थाओं पर संयुक्त रूप से समीक्षा की।यह बैठक 28 नवंबर से नवा रायपुर में होने वाली DGP–IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के मद्देनज़र रखी गई थी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन प्रबंधन, आवागमन व्यवस्था और राज्य व केंद्र एजेंसियों के बीच आवश्यक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा डीजी कॉन्फ्रेंस के लिए छत्तीसगढ़ का चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी एक मंच पर जुटेंगे और आने वाले समय की सुरक्षा रणनीति एवं कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में प्रशासन और पुलिस दोनों स्तरों पर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। नवा रायपुर में 28 नवंबर से शुरू होने वाले इस सम्मेलन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल, तकनीकी व्यवस्था और लॉजिस्टिक प्रबंधन को लेकर लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles